For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142051063
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: पिता द्वारा आईफोन दिलाने से मना करने पर बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चुराई एलइडी टीवी,एलजी फ्रेंचाइजी के गोदाम मालिक आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने की कारवाई, 

Post Views 11

October 31, 2022

एसपी के निर्देश पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

पिता द्वारा आईफोन दिलाने से मना करने पर बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चुराई एलइडी टीवी,एलजी फ्रेंचाइजी के गोदाम मालिक आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने की कारवाई, 

एसपी के निर्देश पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

आदर्श नगर थाना अंतर्गत पालरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एलजी के गोदाम से 14 अक्टूबर की रात 33 एलईडी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 
एलजी टीवी के फ्रेंचाइजी गोदाम मालिक आशीष डिडवानिया ने 14 अक्टूबर को रात गोदाम से 33 एलइडी टीवी चोरी होने का मुकदमा आदर्श नगर थाने में दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक और थाना अधिकारी के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की इत्तला पर कार्रवाई करते हुए पूर्व में हटूंडी निवासी रुस्तम पुत्र जमील चीता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार व उसके घर से कुल 11 एलईडी टीवी बरामद की थी। इस मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी पुलिस ने गुप्त रूप से मालूमात कर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त गुलजार उर्फ जाहिद पुत्र हामिद चीता और मोहसिन खान पुत्र शब्बीर उर्फ साबुद्दीन चीता को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से चुराई गई एलईडी टीवी भी बरामद कर ली है।
साथ ही चोरी की वारदात के काम में ली गई बोलेरो को भी पूर्व में बरामद कर लिया गया था। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया की महंगे शौक पूरा करने के लिए चारों आरोपी मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इसी गोदाम पर रुस्तम का दादा मोहम्मद चौकीदारी का काम करता है। इस प्रकरण में अन्य अनूपशहर टू डी निवासी समीर उर्फ कालू फरार है जिसकी तलाश की जा रही है फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने पुलिस रिमांड पर लेकर जनता से अनुसंधान शुरू कर दिया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित टीम में आदर्श नगर थाना अधिकारी सुगंध सिंह सहायक उपनिरीक्षक मंगाराम हेड कॉन्स्टेबल हरिराम धर्मेंद्र सिंह कांस्टेबल प्रताप सिंह मुकेश उदय और जगराम शामिल थे।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved