Post Views 11
October 31, 2022
माइंस कारोबारी अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पुछताछ में अन्य घटनाओ की खुल सकती है परतें
ब्यावर,(हेमन्त साहू)
ब्यावर सिटी थाना क्षेत्र में गत 14 अक्टूबर को घटित अपहरण के मामले में सिटी थाना पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में एक आरोपी पहले ही पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। सिटी थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह जोधा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से अपहरण व फिरौती के दौरान उपयोग में ली गई एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। थानाधिकारी जोधा ने बताया कि अपहरण व फिरौती प्रकरण में पुलिस ने रास निवासी भैंरू पुत्र भंवरलाल कुम्हार को नासिक महाराष्ट्र से तथा उसके एक सहयोगी मालपुरा निवासी रमेश पुत्र कल्ला रावत को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ज्ञात रहें कि मुणोत कॉलोनी निवासी माइंस कारोबारी राहुल जैन की सदर थाना क्षेत्र के श्यामगढ़ में माइंस है। माइंस कारोबारी जैन का 14 अक्टूबर को अपहरण कर परिजनों से 30 लाख की राशि वसूली थी। मामले में तीन नामजद आरोपी थे। 23 अक्टूबर को गोधाजी की नाडी श्यामगढ निवासी सिकन्दर पुत्र शौकीन मेहरात को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 3 लाख रुपए, दो कार तथा एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी रमेश पुत्र कल्ला रावत हाइवे लूट तथा एटीएम तोडऩे का आरोपी है। एटीएम लूट में गिरफ्तार होकर रमेश अभी जमानत पर चल रहा है। पुलिस के अनुसार रमेश से पूछताछ के दौरान अन्य कई और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved