For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142051076
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: क्लीन इंडिया 2.0 अभियान जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को यूथ हॉस्टल में होगा

Post Views 31

October 30, 2022

समापन समारोह में प्रदर्शनी के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वच्छ भारत 2.0 की राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय उपलब्धियां दिखाई जाएगी । 

क्लीन इंडिया 2.0 अभियान
जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम सोमवार को
    अजमेर 30 अक्टूबर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे क्लीन इंडिया 2.0 अभियान का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को यूथ हॉस्टल में होगा ।
    जिला युवा अधिकारी श्री जयेश मीना ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा चलाये जा रहे क्लीन इंडिया 2.0 स्वयंसेवी स्वैच्छिक अभियान को अनेक मायनों में अब तक का सबसे बड़ा, अनूठा, नवाचारी अभियान माना गया है ।इस अभियान की गतिविधियों में प्रमुख रूप से युवा स्वयं सेवकों के नेतृत्व में प्लास्टिक वेस्ट व अन्य वेस्ट को इकट्ठा कर स्थानीय व्यवस्था के अनुसार डिस्पोज किया गया। इसके अतिरिक्त स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के लिए लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, निबंध, पेंटिंग, नारा लेखन,  भाषण, क्विज आदि प्रतियोगिताओं के साथ साथ वृक्षारोपण, सौंदर्यीकरण, वाल पेंटिंग, दीवार लेखन आदि के बहुरंगी कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
         उन्होने बताया कि अभियान की अन्य उपलब्धियां में स्वैच्छिक स्वयंसेवा की भावना का विस्तार, देश भक्ति की भावना में सुदृढ़ता, सामाजिक एकता व टीम भावना का विकास, युवाओं के बीच परस्पर परिचय और मैत्री का विकास, समन्वय एवं सहयोग, व्यवहार परिवर्तन, सामुदायिक संपत्तियों के प्रति चिन्ता व अपनत्व तथा निश्चित समय में एक विषय पर देश भर में सक्रियता शामिल है।
         उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वच्छ भारत 2.0 का समापन कार्यक्रम सोमवार 31 अक्टूबर  को युथ हॉस्टल अजमेर में किया जाएगा। इस समापन समारोह में प्रदर्शनी के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वच्छ भारत 2.0 की राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय उपलब्धियां दिखाई जाएगी । 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved