For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142052134
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल |  Ajmer Breaking News: उमंग अभियान-VII के तहत बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया |  Ajmer Breaking News: बदमाश दीपक खटाना सहित 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाये गए उत्पात मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया डिटेन,मुख्य आरोपी की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: RPSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2024 के रिक्रूटमेंट पोर्टल में अनाधिकृत रूप से छेड़छाड़ कर आवेदन पत्र विड्रो करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकरण का सोमवार है अंतिम दिन

Post Views 11

October 30, 2022

 योजना से जुड़ने के लिए अन्य परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीयन करवा सकते है।


    अजमेर 30 अक्टूबर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण कराने के लिए सोमवार 31 अक्टूबर अंतिम तिथि है। 
    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकरी के अनुसार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थी, संविदा कार्मिक, कोविड अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले परिवार तथा लघु एवं सीमांत कृषकों को स्वतः मिल जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य परिवारों को प्रतिवर्ष 850 रूपये देकर पंजीयन कराना होता है। सोमवार 31 अक्टूबर को अभी पंजीयन  की अंतिम तिथि है। इसके पश्चात पंजीयन करवाकर योजना का लाभ लेने के लिए तीन माह का इंतजार करना पडे़गा। 
    योजना से जुड़ने के लिए अन्य परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन कराने वालों को एक नवम्बर से योजना का लाभ मिलेगा। इसके पश्चात पंजीयन करवाने पर आगामी एक फरवरी 2023 से योजना का लाभ मिलेगा। योजना की विस्तृत जानकारी चिरंजीवी राजस्थान की वैबसाइट् का अवलोकन कर अथवा 181 पर फोन करके प्राप्त की जा सकती है। 
    एक मई 2021 से 30 सितम्बर 2022 तक अजमेर के एक लाख 3 हजार 17 से अधिक मरीजों पर 99 करोड़ रूपये से अधिक राशि व्यय कर निःशुल्क इलाज प्रदान किया गया है। इनमें से राजकीय चिकित्सालयों में 80 हजार 806 व्यक्तियों पर 71.4 करोड़ का व्यय हुआ। निजी चिकित्सालयों में 22 हजार 211 व्यक्तियों को लाभ मिला। इन पर 27.3 करोड़ का व्यय हुआ। अजमेर जिले में जनआधार परिवारो की सख्ंया 7 लाख 69 हजार 628 है। इनमें से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र परिवार4 लाख 20 हजार 305, संविदा कार्मिक12 हजार 162, कोविड अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले परिवार16 हजार 191 तथा लघु एवं सीमान्त कृषक परिवार59 हजार 420 है। अन्य परिवार (850 रूपये प्रति परिवार प्रति वर्ष देने वालों) की संख्या 42 हजार 86 है। जिले में पंजीकृत परिवारों का प्रतिशत 70  है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved