For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141799407
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़:  तीर्थराज पुष्कर क्षेत्र की चौरासी कोस परिक्रमा द्वितीय विशाल वाहन यात्रा कार्तिक सुदी छठ विक्रम संवत- 2079,  युगाबद- 5124 दिनांक 30 अक्टूबर 2022 रविवार को आयोजित की गई

Post Views 51

October 30, 2022

इस यात्रा में 84 कोस परिधी में आने वाले विभिन्न गांवों से धार्मिक यात्री बहु संख्या में उपस्थित हुए और उपस्थित होकर इस कार्तिक मास में मिलने वाले पुण्य को प्राप्त कर लाभ कमाया

 तीर्थराज पुष्कर क्षेत्र की चौरासी कोस परिक्रमा द्वितीय विशाल वाहन यात्रा कार्तिक सुदी छठ विक्रम संवत- 2079,  युगाबद- 5124 दिनांक 30 अक्टूबर 2022 रविवार को आयोजित की गई इस यात्रा में 84 कोस परिधी में आने वाले विभिन्न गांवों से धार्मिक यात्री बहु संख्या में उपस्थित हुए और उपस्थित होकर इस कार्तिक मास में मिलने वाले पुण्य को प्राप्त कर लाभ कमाया यह यात्रा श्री सांवरिया सेठ मंदिर दांतड़ा डोडियाना के महंत श्री श्री 1008 श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज के सानिध्य में प्रातः 9:15 संतो के आशीर्वचन एवं हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात यात्रा रथ का पूजन किया गया चौरासी कोस परिक्रमा यात्रा प्रयोजना के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया की पूजन के पश्चात आए हुए सभी धार्मिक भक्तजनों को अपना धार्मिक प्रवचन दिया गया और इस प्रवचन के बाद विशाल वाहन यात्रा अपने गंतव्य पुष्कर की ओर अग्रसर हो गई इस यात्रा का यात्रा मार्ग में जगह जगह धार्मिक भक्तजनों ने पुष्प वर्षा करके हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और साथ ही साथ में इस यात्रा में महिला पुरुष बच्चे धार्मिक जयघोष के साथ में वाहनों में आगे बढ़ते जा रहे थे यह यात्रा बड़ी ही धर्ममय  वातावरण में आगे बढ़ती गई उसके पश्चात सावित्री कॉलेज चौराहे पर धार्मिक सज्जनों ने पुष्प वर्षा करके इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया यह स्वागत श्रीमान मोहन जी खंडेलवाल एवं लेखराज जी राठौड़ के सानिध्य में किया गया। इसके पश्चात यात्रा श्री परशुराम सर्किल होते हुए पुष्कर घाटी की ओर बढ़ी पुष्कर घाटी में महाराणा प्रताप स्मारक पर भी धार्मिक सज्जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा अपने निश्चित समय पर पुष्कर में प्रवेश करके पुष्कर मेला ग्राउंड में अपने सभी वाहनों को निश्चित एवं कतारबद्ध तरीके से पार्किंग किया। इसके पश्चात सभी धार्मिक यात्रा के सहयोगी गण एवं महिला पुरुष बच्चे गौरवमय  उद्घोष के साथ पदयात्रा के स्वरूप में आगे बढ़ी। और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज के सानिध्य में पुष्कर  पहुंच कर पैदल ही पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट की ओर बढ़ती गई ब्रह्म घाट पर श्रीमान नंदू जी भाई साहब और जगदेव सिंह जी भाई साहब के सानिध्य में पुष्कर के  विद्वान पंडितों के द्वारा पुष्कर सरोवर का पूजन किया गया इस पूजन के पश्चात विशाल यात्रा धर्म सभा में परिवर्तित हुई। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved