Post Views 11
October 30, 2022
पुष्कर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
अजमेर ! अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला की तैयारियां एवं 1 नवंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अजमेर यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ राजस्थान राज्य मेला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रमेश बोराणा ने आज जिला कलेक्टर के कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में जिला कलक्टर अंशदीप पुलिस अधीक्षक चुनाराम अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा एसडीएम अजमेर महावीर सिंह एसडीएम पुष्कर सुखाराम पिंडेल उप पुलिस अधीक्षक इस्लाम खान पर्यटन विभाग के उपनिदेशक संजय जौहरी विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
बैठक में निगम अध्यक्ष राठौड़ एवं प्राधिकरण उपाध्यक्ष बोराणा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से पुष्कर मेले एवं मुख्यमंत्री जी पुष्कर यात्रा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की एवं पुष्कर मेला ग्राउंड का दौरा किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved