For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141799491
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और 1 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुष्कर यात्रा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन की मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

Post Views 61

October 30, 2022

सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन और प्रस्थान का रोड में मैं मेप भी तैयार किया

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और 1 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुष्कर यात्रा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन लगातार बैठक और दौरे कर रहा है। साथ ही मेले की मध्य नजर मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अंजाम दी जा रही है।

रविवार को उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल के नेतृत्व में जगतपिता ब्रह्मा मंदिर से गुरुद्वारे तक अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान दुकानदारों को अपना सामान अपनी सीमा में रखने के निर्देश भी दिए गए। कई दुकानदारों ने पूर्व सूचना के बावजूद अपने अतिक्रमण सड़क से नहीं हटाए। परिणाम स्वरूप नगरपालिका के अतिक्रमण दस्ते ने ऐसे दुकानदारों का सामान जप्त कर लिया। गौरतलब है कि पुष्कर मेले के शुभारंभ के अवसर पर आध्यात्मिक यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान 1 नवंबर को आध्यात्मिक यात्रा पुष्कर गुरुद्वारे से जगतपिता ब्रह्मा मंदिर तक जाएगी। जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां सजाई जाएंगी।

जिला कलेक्टर और पुलिस कप्तान ने लिया आयोजन स्थलों का जायजा

पुष्कर मेले और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुष्कर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में है । इसी के तहत पुष्कर में रोजाना प्रशासनिक अधिकारियों के जायजे का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के तहत जिला कलेक्टर ने जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजन स्थलों का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन और प्रस्थान का रोड में मैं मेप भी तैयार किया । आयोजन स्थलों के जायजे के दौरान जिला कलेक्टर ब्रह्मा मंदिर, मेला मैदान, पुष्कर सरोवर और नवीन एंट्री प्लाजा पहुंचे थे ।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved