Post Views 141
October 30, 2022
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा दीवाली स्नेह मिलन व आगामी जन आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भाजपा अजमेर कार्यालय पर आयोजित की गई
बैठक के शुभारंभ से पूर्व आर्य समाज के संस्थापक, प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं राष्ट्र चिंतक स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस के कुशासन को लेकर आमजन मे हुए आक्रोश को भाजपा मंडल,जिले,प्रदेश के प्रत्येक स्तर पर जनआक्रोश रैली व रथ यात्रा के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा मे जाकर प्रदेश के कुशासन को जन जन तक पहुंचने के ध्येय से निकली रैली व यात्रा निकलेगी उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान की जनता सब कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है इसलिए कांग्रेस की कोई भी चाल अब कामयाब होने वाली नहीं है, देवनानी ने कहा कि अगले साल चुनावों में कांग्रेस के मात्र दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी सफाया हो जाएगा। इसके साथ ही पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया ने कहा कि इस कांग्रेस की सरकार मे महिला ओर दलितों पर अत्याचार बढा है महिलाएं आज खुद को राजस्थान मे असहज महसूस कर रही है, बलात्कार की घटनाएं आम हो रही है सरकार अपराध पर अंकुश लगाने मे विफल रही है।जिला संगठन प्रभारी बिरमदेव सिंह ने अजमेर शहर से जन आक्रोश रैली मे सर्वाधिक संख्या मे आमजन व कार्यकर्ताओ को किस प्रकार अधिक से अधिक जोड़ा जा सके इसको लेकर चर्चा की गई,17 नवंबर को प्रदेश स्तर पर जनाक्रोश यात्रा का रथ लॉन्च किया जायेगा फिर 18 को जिला स्तर पर फिर यह जनाक्रोश रथ की विधानसभा स्तर पर लॉन्चिंग 20 नवंबर को की जायेगी
इसी प्रकार 20 से 27 नवम्बर तक शक्ति केंद्र व ग्राम स्तर पर चौपाल, 27 नवंबर से 2 दिसम्बर तक विधानसभा स्तर पर आक्रोश रैली, 3 दिसम्बर से 10 दिसंबर तक जिला स्तर पर जन आक्रोश मार्च व प्रदर्शन, 17 दिसम्बर को जयपुर मे जन आक्रोश महारैली मे प्रदेश के सभी आमजन व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
जिसके लिए अजमेर शहर जिले की जनाक्रोश रैली का प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव को बनाया गया है, बैठक का संचालन जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया व धन्यवाद जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच ने दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved