Post Views 11
October 30, 2022
रक्तदान शिविर में 262 यूनिट रक्तदान
अजमेर रीजन थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संत कंवर राम धर्मशाला,पड़ाव,अजमेर में प्रातः 09:00 बजे से 6:00 बजे तक संपन्न हुआ।
उक्त शिविर में 262 रक्त दाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया।कैंप का उद्घाटन अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने किया एवं अध्यक्षता ज ला ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वी बी सिंह के द्वारा की गई। ईश्वर पारवानी ने बताया कि उक्त कैंप में अजमेर,किशनगढ़,सरवाड़,परबतसर,नसीराबाद,श्रीनगर,बदू,नागौर,पुष्कर,थांवला,कुचामन,डोडियना के रक्त दाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। ।सोसाइटी को रक्तदान से प्राप्त रक्त का उपयोग 253 रजिस्टर्ड थैलेसीमिक बच्चों के निरंतर रक्त संचरण हेतु किया जावेगा।इस ब्लड डोनेशन कैंप में डॉ बी एल यादव,डॉ साकेत सारस्वत,, टेक्नीशियन शानू,अल्ताफ,राजा,,नर्स तारामणि,चेतन,ड्राइवर राजू जी,कुलदीपमयंक शर्मा,सोसाइटी के प्रदीप लालवानी,हितेश मलूकानी,मुजम्मिल,महेश पटवा,रंजीत सिंह,राजेश मघवानी,हरीश मेघानी,शक्ति सिंह,दीपक शर्मा,के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
पारवानी के अनुसार अजमेर में क्षेत्रवार स्वैच्छिक रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया जाएगा ताकि ब्लड की कमी को पूरा किया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved