For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141799351
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुष्कर मेले में आने के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट

Post Views 11

October 30, 2022

जिला कलेक्टर अंशदीप एवं जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने प्रशासनिक अमले के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुष्कर मेले में आने के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। रविवार को जिला कलेक्टर अंशदीप एवं जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने प्रशासनिक अमले के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया कलेक्टर मिला स्टेडियम पहुंचे उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली इसके बाद अस्थाई हेलीपैड का निरीक्षण किया और ब्रह्मा मंदिर सहित सरोवर के ब्रह्म घाट की व्यवस्थाओं को परखा। दरअसल 1 नवंबर मंगलवार को सुबह के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 4:00 बजे पुष्कर पहुंचेंगे तथा मेले का शुभारंभ करेंगे सीएम गहलोत सरोवर में होने वाली महा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम में भाग लेंगे इसके साथ ही जगतपिता ब्रह्माजी के दर्शन भी करेंगे। सीएम अशोक गहलोत के पुष्कर मेले के दौरान आने के कार्यक्रम के बाद प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश शर्मा,उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल,अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा, सीओ ग्रामीण इस्लाम खान, थानाधिकारी डॉ. रवीश समारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved