For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 141799492
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रभारी सचिव ने किया प्राधिकरण के शहरी सेवा शिविर का आकस्मिक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जिला रसद विभाग की कार्रवाई , दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल जब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज |  Ajmer Breaking News: अस्पताल का रास्ता पूछना पड़ा भारी, रिटायर्ड शिक्षक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारी गंज स्थित केपरी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ लोन के नाम पर हैरसमेंट का मामला |  Ajmer Breaking News: वाहन चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं खतरनाक तरिके मे वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज |  Ajmer Breaking News: श्री माहेश्वरी समाज (संस्था), अजमेर के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के 5159वें उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: आयोग अध्यक्ष  उत्कल रंजन साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा कीं कार्यकाल की उपलब्धियां व नवाचार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान का सबसे पुराना स्थानीय निकाय अजमेर नगर निगम जिसकी स्थापना 1866 में हुई अब एक इतिहास बनने जा रहा  है |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा, मुख्य सप्लायर कोलकाता से गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: महर्षि दयानंद सरस्वती के 139 से निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह में देश के कोने-कोने से आए आर्य समाज के विद्वानों ने विचार व्यक्त किए

Post Views 191

October 30, 2022

 समारोह के अंतिम दिन हवन, विचार गोष्ठी, योग एवं थ्यान  शिविर सम्मान समारोह एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया

वैदिक मंत्र यज्ञ और हवन से संस्कारों का होता है विकास - सागवान

 अजमेर ! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने कहा कि  वैदिक मंत्र यज्ञ और हवन से संस्कारों का विकास होता है और उत्तम संस्कारों से मानव के शारीरिक मानसिक एवं  आध्यात्मिक उन्नति होती है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान भिनाय कोठी में महर्षि दयानंद सरस्वती के 139 से निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के समापन  में  मुख्य अतिथि की हैसियत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वेद ईश्वरीय है वेद आध्यात्मिक उन्नति का साधन है। वह स्वयं प्रमाण है ! मंत्र पाठ यज्ञ हवन आदि पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने साहित्य एवं शैक्षणिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं ! हिंदी भाषा में पुस्तके लिखकर हिंदी भाषा को समृद्ध बनाया है ! महर्षि दयानंद ने शिक्षण संस्था में सभी जाति के बच्चों के साथ समान व्यवहार करने को कहा है। स्वामी दयानंद सरस्वती नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। आज की युवा पीढ़ी को दयानंद संस्कृति के आदर्शों का आत्मसात करना चाहिए। महर्षि दयानंद निर्माण स्मारक न्यास के प्रधान एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने  बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती के 139 से निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह में देश के कोने-कोने से आए आर्य समाज के विद्वानों ने विचार व्यक्त किए ! इस अवसर पर विद्वानों ने  छुआछूत की भावना का घोर विरोध किया ! स्वामी दयानंद सरस्वती स्त्री स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक थे उनका विचार में  बिना अच्छी माताओ के राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता! बाल विवाह बहु विवाह और दहेज प्रथा का घोर विरोध किया था स्वामी जी ने विधवा विवाह एवं स्त्री शिक्षा पर विशेष जोर दिया था। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए एवं उनक उनकी शिक्षा को आम जनता में प्रचार प्रसार करना चाहिए।न्यास के सचिव सोमरत्न आर्य ने बताया कि इस अवसर पर मुनि सत्यजीत डॉ सोमदेव शास्त्री डॉ साध्वी उत्तयाती स्वामी देवानंद आचार्य कर्मवीर ने आर्य समाज की शिक्षा दीक्षा पर व्याख्यान दिए।  समारोह में आचार्य अशोक एवं आचार्य उत्तम ने संगीत में भजन प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। समारोह के अंतिम दिन हवन, विचार गोष्ठी, योग एवं थ्यान  शिविर सम्मान समारोह एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया ! इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ मुन्नालाल अग्रवाल उद्योगपति राजेंद्र गोयल  जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल राकेश गुप्ता सुभाष नवाल नवीन मिश्र राहुल आर्य राधेश्याम शास्त्री स्वामी देवमुनि नाथू सिंह तेज सिंह राठौड़ गिरधारी लाल अग्रवाल जयदेव आर्य महन्त गोविंदाचार्य जोगेश्वर निर्मल बलवान दैया अर्जुन आर्य  सुरेश राठौड़ जितेंद्र चौधरी चेतन पवार नवल किशोर शर्मा जय गोयल मुकेश बंसल सहित देश के कोने-कोने से आए सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved