For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140584670
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन,काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशदीप की अध्यक्षता में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर स्वच्छ अजमेर मिशन-2024 पर विस्तार से चर्चा की गई

Post Views 11

October 28, 2022

स्वच्छ अजमेर मिशन-2024 पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि आगामी 8 से 11 नवंबर 2022 तक जवाहर रंगमंच पर सोलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट पर सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।

शहर को स्वच्छ बनाने में सभी की हो भुमिका – कलक्टर 
कचरे का संग्रहण एवं निस्तारण से सभी को अवगत करना आवश्यक-सुशील कुमार 

कुशल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली का मुख्य उद्देश्य कूड़े-करकट से अधिकतम मात्रा में उपयोगी संसाधन प्राप्त करना और न्यूनतम खर्चे में निस्तारण करना है। ताकि कम से कम मात्रा में अपशिष्ट पदार्थों को लैंडफिल क्षेत्र में फेंकना पड़े। इसका कारण यह है कि लैंडफिल में फेंके जाने वाले कूड़े से वातावरण एवं जमीन को भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एक तो इसके लिए काफी जमीन की आवश्यकता होती है। जो लगातार कम होती जा रही है और दूसरे कूड़ा वायु, मिट्‌टी और जल प्रदूषण का संभावित कारण भी है।अपशिष्ट पदार्थ को पैदा करने वालों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे कूड़े की छंटाई करें, जो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की मूल आवश्यकता है। शुक्रवार को जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंश दीप की अध्यक्षता में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर स्वच्छ अजमेर मिशन-2024 पर विस्तार से चर्चा की गई। 
स्वच्छ अजमेर मिशन-2024 पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि आगामी 8 से 11 नवंबर 2022 तक जवाहर रंगमंच पर सोलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट पर सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। चार दिनों तक आयोजित होने वाली सेमीनार में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंश दीप ने कहा कचरे के कई सोर्स हो सकते हैं, हमें इनके समाधान के प्रयास करने होंगे। जिला प्रशासन एवं नगर निगम अकेले इस काम को नहीं कर सकते हैं। कचरे का पहाड़ ना बने इसके लिए सभी को मिलकर सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। शहर को स्वच्छ बनाने में सभी की भूमिका भी होनी चाहिए। नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार ने कहा कि कचरे का संग्रहण एवं प्रबंधन जनता की भागीदारी के पश्चात कोई मुश्किल काम नहीं है। देश में कई मॉडल इस पर काम कर रहे हैं। लोग अपने घरों से ही कचरे को ( सूखा-गीला ) अलग-अलग कर सकते हैं। लेकिन समस्या वहां पर आती है जब सूखा और गीला कचरा एक हो जाता है।  जिसे अलग करना काफी मुश्किल काम है। विदेशों में लोग जब अपने ऑफिस या काम पर जाते हैं तो वे अपने घर का कचरे को सेग्रीकेट कर बैग लेकर जाते हैं और ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर डस्टबीन में डाल देते हैं। जबकि यहां पर नगर निगम का ऑटो ट्रिपर अपने बाद भी कई लोग अपने घरों का कचरा उसमें नहीं डाल पाते हैं और आस पास या खाली स्थानों पर फैंक देते हैं। यदि सभी लोग इसमें सहयोग करें तो कचरा संग्रहण एवं निस्तारण का कार्य आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ठोस कचरा अपशिष्ट जैसे सब्जियों का कचरा, रसोई का कचरा, घरेलू कचरा आदि घरों से ही अलग किया जा सकता है। ई-वेस्ट जैसे परियुक्त कंप्यूटर, टीवी, सिस्टम जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अपशिष्ट जिन्हें हम अलग अलग कर सकते हैं। तरल अपशिष्ट जैसे विभिन्न उद्योगों, चर्मशोधन कारखानों, भटि्टयों, ताप विद्युत संयुत्रों आदि में प्रयोग किया जल वातावरण को दूषित करता है। शहर को स्वच्छ एवं साफ बनाने के उद्देश्य से सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। 
जवाहर रंगमंच पर आयोजित होगी सेमीनार 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved