For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140583603
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन,काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, | 

अजमेर न्यूज़:  तीर्थराज पुष्कर जी क्षेत्र की चौरासी कोस परिक्रमा पवित्र यात्रा की द्वितीय विशाल वाहन यात्रा कार्तिक सुदी- छठ, विक्रम संवत -2079, युगाब्द- 5124 दिनांक 30 अक्टूबर 2022 रविवार को आयोजित की जा रही है

Post Views 61

October 28, 2022

बताये गए समय अनुसार तीर्थराज पुष्कर जी में पहुंचेगी और यह यात्रा धर्म सभा में परिवर्तन होगी। सभी यात्री ब्रह्म घाट पुष्कर जी पहुंचेंगे और पवित्र पुष्कर जी सरोवर का पूजन करेंगे

 तीर्थराज पुष्कर जी क्षेत्र की चौरासी कोस परिक्रमा पवित्र यात्रा की द्वितीय विशाल वाहन यात्रा कार्तिक सुदी- छठ, विक्रम संवत -2079, युगाब्द- 5124 दिनांक 30 अक्टूबर 2022 रविवार को आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का महत्व बताते हुए अजयमेरु चौरासी कोस परिक्रमा पुष्कर राज परियोजना के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चौरासी कोस परिक्रमा का वैदिक सनातन संस्कृति में अत्यंत विशेष धार्मिक महत्व है शास्त्रों में कहा गया है कि इस परिक्रमा करने वालों को अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है। यह यात्रा हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजयमेरु की पावन तपोस्थली से 84 कोस परिक्रमा यात्रा निम्न स्थानों से आरंभ होगी। श्री पर्वतेश्वर महादेव मंदिर परबतपुरा, अजमेर, ऊबडा का देवरा श्री देवनारायण मंदिर सुभाष नगर चुंगी चौकी अजमेर, श्री अंबे माता मंदिर बजरंगगढ़ चौराहा अजमेर, भवानी शंकर मंदिर माखुपुरा अजमेर,पालरा , बड़लिया, बड़गाव,खानपुरा, खाजपुरा, सेदरिया, मदारपुरा,दौराई,बालुपुरा तबीजी,मायापुर,जेठाना,मकरेडा,दातडा,दांता  बीर,गुदली,कानाखेडी,श्रीनगर नसीराबाद
 तेजाजी की पवित्र स्थली सुरसुरा किशनगढ़, भीम, टॉडगढ़, आशापुरा माता मंदिर ब्यावर, मसूदा,खरवा क्षेत्र , सरवाड़,केकड़ी,पाली, मेड़ता, जयपुर , नांद , पीसांगन पीपलाज से प्रारंभ होकर अपने निश्चित समय पर विशाल स्वरूप प्रदान करते हुए बताये गए समय अनुसार निश्चित समय पर पहुंचेगी तीर्थराज पुष्कर जी में पहुंचेगी। और यह यात्रा धर्म सभा में परिवर्तन होगी। सभी यात्री अपने वाहनों को सुनिश्चित  स्थानों पर कतारबद्ध तरीके से पार्किंग कर ब्रह्म घाट पुष्कर जी पहुंचेंगे। और पवित्र पुष्कर जी सरोवर का पूजन करेंगे एवं सभी धार्मिक यात्री के द्वारा 52 घाटों पर ध्वजारोहण करके मुख्य ध्वजा का विश्व विख्यात ब्रह्मा जी मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा। आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है कि इस यात्रा में पधार कर इस कार्तिक पवित्र मास में पुण्य का लाभ कमाएं और सभी यात्री को बताए गए सुरक्षा के नियमों की पालना करते हुए अनुशासन में रहकर यात्रा को सफल बनाएं ।। जय पुष्कर  राज की ।।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved