Post Views 11
October 28, 2022
बच्चो के साथ नाटक व शिक्षा के आयाम पर 6 दिवसीय कार्यशाला का समापन-
महिला जन अधिकार समिति, अजमेर, राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण साझा अभियान, यूनिसेफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे अजमेर ग्रामीण ब्लॉक के 32 किशोर-किशोरियों ने भाग लिया, ये चाचियावास, पदमपुरा, खरेखड़ी गांवो से थे। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन मूमल तंवर, वर्तिका बालावी, हिमांशु और विपिन ने किशोर किशोरियों को नाटक बनाने की प्रकिया, स्क्रिप्ट बनाना,लिखना नाटक सामग्री की तैयारी और निर्माण, नाटक में स्टेज का उपयोग, हाव भाव,गीत, नारे, म्यूजिक, नाटक में संगीत का उपयोग और टीम में काम करना इत्यादि में बच्चो का कोशल बढ़ाया सक्षम बनाया। इस दौरान किशोर किशोरियों ने जेंडर भेदभाव ,पॉजिटिव पेरेंटिंग पर, स्पोर्ट्स फॉर गर्ल्स पर तीन नाटक तेयार किए और प्रस्तुतियां दी। ये तीनों नाटक 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष में जयपुर मे प्रस्तुत करेंगे,
जहां नाटक टोली के बच्चो को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पे संस्था के सिल्वेस्टर एरियल, यशोदा गुर्जर ने पूरा सहयोग दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved