For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 140583582
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: डिग्गी चौक में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सूचना केंद्र चौराहे पर नकली किन्नरों न स्वामी मेडिकल स्टोर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात,सात करोड़ की लागत से शहर में लगेंगे हैरिटेज लाइट और डेकोरेटिव पोल |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की रिक्रूटमेंट साईट को बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत संकल्प 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने किया सघन निरीक्षण, साफ सफाई नहीं होने पर नोटिस देने के लिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: 32 करोड़ की लागत से बन रहा है साइंस पार्क,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया अवलोकन,काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण, | 

अजमेर न्यूज़: अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक नवम्बर को  संभावित यात्रा को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है तथा तैयारियां युध्दस्तर पर शुरू कर दी है।  

Post Views 21

October 28, 2022

 प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम गहलोत 1 नवंबर को किशनगढ़ से सड़क मार्ग से  पुष्कर आएंगे तथा करीब उनका करीब ढ़ाई से तीन घंटे पुष्कर रूकेंगे। सबसे पहले वे मेला क्षेत्र में प्रशासनिक केम्प का शुभारंभ करेंगे

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक नवम्बर को  संभावित यात्रा को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है तथा तैयारियां युध्दस्तर पर शुरू कर दी है।  

पुष्कर मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर अंशदीप व पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट शुक्रवार  को फिर पुष्कर पहुंचे।इससे पूर्व दोनो अधिकारियों ने बुधवार को पुष्कर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था इस दौरान कलक्टर व एसपी ने मेला मैदान  ब्रह्मा मंदिर के एंट्री प्लाजा, ब्रह्म घाट एवं अस्थाई हेलीपैड़ सहित सीएम के लिए प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया एवं उपखंड़ अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियां शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम गहलोत 1 नवंबर को किशनगढ़ से सड़क मार्ग से  पुष्कर आएंगे तथा करीब उनका करीब ढ़ाई से तीन घंटे पुष्कर रूकेंगे। सबसे पहले वे मेला क्षेत्र में प्रशासनिक केम्प का शुभारंभ करेंगे इसके बाद विकास प्रदर्शनी आरटीडीसी द्वारा मेले में यात्रियों के लिए हेलीपेड से हेलीकॉप्टर की सुविधा का शुभारम्भ करेंगे इसके बाद वह  बुजूर्ग व दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 52 लाख रूपए की लागत से बन रहे रैंप का लोकार्पण करने के साथ-साथ बीते 5 वर्षो से उपेक्षित एवं अनुपयोगी एंट्री प्लाजा आमजन को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे ब्रह्मा मंदिर के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद वे ब्रह्म घाट पर पुष्कर मेले के शुभारंभ पर आयोजित होने वाली पुष्कर सरोवर की महाआरती एवं दीपदान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन सरोवर के 52 घाटों पर 1.25 लाख दीपक से भव्य दीपदान का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है। दीपदान कार्यक्रम के बाद सीएम गहलोत तुरन्त सड़क मार्ग से किशनगढ़ प्रस्थान कर जाएंगे। प्रशासन ने सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved