For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139678931
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मोबाइल की बरामदगी के प्रयास |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर एसपी ने ट्रैफिक कार्यालय का किया निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत गुवारडी क्षेत्र में एक मकान को अज्ञात चोर निशाना बनाकर करीब 8 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के फीडरों का निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के अधिकारी, 10 दिन में सफाई पूरी करने का दावा |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, | 

अजमेर न्यूज़: धार्मिक नगरी पुष्कर में साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का स्पष्ट देखा जा रहा है प्रभाव

Post Views 11

October 25, 2022

जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के कपाट अब ग्रहण शुद्ध होने के बाद मंगलवार सांय 7:30 बजे खुलेंगे

धार्मिक नगरी पुष्कर में साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का स्पष्ट प्रभाव देखा जा रहा है । ग्रहण के मद्देनजर आज ब्रह्मा मंदिर सहित सभी मंदिरो के कपाट ग्रहण के सूतक के बाद बंद हो गए। 

जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के कपाट रहे बंद

जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के कपाट अब ग्रहण शुद्ध होने के बाद मंगलवार सांय 7:30 बजे खुलेंगे । धर्म नगरी में सूर्य ग्रहण के कारण सुतक लगने के बाद से ही भजन कीर्तन और दान पुण्य का दौर चलता रहा। लोगो ने अपने-अपने तरीके से भगवान पर आए इस संकट के निराकरण की कामना की। आलम ये था कि ग्रहण के कारण मंदिरो में आरती तक नही हुई। श्रद्धालुओं ने घाटो ओर मंदिरों पर अपना डेरा डाल दिया और ग्रहण शुद्ध  होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान पुष्कर के मुख्य मंदिरो के कपाट पूरी तरह बंद रहे। लोगो ने धान, कपडे और तेल का दान कर पीडा निवारण की कामना की। 

बाजारो में पसरा सन्नाटा, दीपावली की राम-राम पर पड़ा असर

सूर्य ग्रहण के चलते कस्बे की अमूमन दुकानें भी बंद रही । साथी दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा वाले दिन सूर्य ग्रहण के चलते कस्बे में दीपावली का राम-राम करने अपने परिचितों के घर जाने वाले लोग इस बार दीपावली की राम-राम नहीं कर सके।

गौरतलब है कि सूर्य ग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण होता है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा के पीछे कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इस ज्यामितीय प्रतिबंध के कारण सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या को घटित होता है।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved