For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139679007
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मोबाइल की बरामदगी के प्रयास |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर एसपी ने ट्रैफिक कार्यालय का किया निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत गुवारडी क्षेत्र में एक मकान को अज्ञात चोर निशाना बनाकर करीब 8 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के फीडरों का निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के अधिकारी, 10 दिन में सफाई पूरी करने का दावा |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, | 

अजमेर न्यूज़: जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के पास बनी कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई

Post Views 11

October 24, 2022

फैक्ट्री और प्रशासन के पास नहीं था आग बुझाने के पर्याप्त साधन

जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के पास बनी कपड़ा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग का विकराल रूप इतना था पूरे क्षेत्र में धुंए का गुबार दूर से ही साफ नजर आ रहा था। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रिहायशी इलाके में फैक्ट्री स्थित होने के कारण आज पड़ोस में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल था । सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आनन-फानन में पुष्कर पुलिस मित्र और अग्निशमन दल मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोग और पुलिस मित्र टीम ने आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला ।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के विकराल स्थिति को देखते हुए अजमेर से भी अग्निशमन के वाहन पुष्कर पहुंचे। दरअसल यह फैक्ट्री पुष्कर के मशहूर कपड़ा व्यवसाय लालचंद खत्री की है । लीला श्याम नामक फैक्ट्री से विदेशों में कपड़े का निर्यात किया जाता है। कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि रिहायशी इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई ।

फैक्ट्री और प्रशासन के पास नहीं था आग बुझाने के पर्याप्त साधन

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले से पूर्व एक कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग से स्थानीय प्रशासन के दावो की पोल खुल गई। पालिका के पास मात्र एक दमकल वाहन ही है । ऐसे में कपड़ा व्यवसाई ने अपने स्तर पर पानी के टैंकर और फायर एक्सटिंग्विशर मंगवा कर आग पर काबू पाया ।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved