For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139679077
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मोबाइल की बरामदगी के प्रयास |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर एसपी ने ट्रैफिक कार्यालय का किया निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत गुवारडी क्षेत्र में एक मकान को अज्ञात चोर निशाना बनाकर करीब 8 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के फीडरों का निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के अधिकारी, 10 दिन में सफाई पूरी करने का दावा |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, | 

अजमेर न्यूज़: बिजनेस पार्टनर बनी लाइफ पार्टनर,विदेशी युगलों को खींच लाई भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज

Post Views 11

October 24, 2022

पुष्कर सरोवर के ग्वालियर घाट पर हुआ विवाह का आयोजन,स्थानीय सहित विदेशी पर्यटक बने विवाह समारोह में मेहमान 

प्रेम किन्हीं सीमाओं, पदों, वर्गों, के अंतर को नहीं मानता। प्यार का बंधन ऐसा बंधन है जो भले ही विश्वास के नाजुक डोर से बंधा हो पर मजबूत इतना होता है कि पहाड़ों को चीर दे । ऐसा ही विश्वास का रिश्ता दोस्ती में होता है । आज के दौर में युवक और युवती के बीच दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो जाए पता ही नहीं लगता है। ऐसा ही एक वाक्य दीपावली के त्यौहार से 1 दिन पूर्व धनतेरस और चतुर्दशी के संयोग पर देखने को मिला। जहां 12 साल बाद पुष्कर आए स्पेन के रुडोल्फो ने अपनी बिजनेस पार्टनर कोलंबिया निवासी लेस्ली से भारतीय हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली ।

पुष्कर सरोवर के ग्वालियर घाट पर हुआ विवाह का आयोजन

पुष्कर के ग्वालियर राजघराने के ऐतिहासिक घाट पर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें पुष्कर के समाजसेवी ज्योति स्वरूप महर्षि ने अपनी पत्नी के साथ कन्यादान की रस्म को निभाया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विदेशी युगल ने अग्नि के सात फेरे लेकर जन्म जन्म तक रिश्ते निभाने का संकल्प लिया ।

बिजनेस पार्टनर बनी लाइफ पार्टनर

रुडोल्फो बताते हैं कि वह एक लंबे अरसे से लेस्ली के साथ व्यापारिक साझेदारी में थे। उन दोनों को एक दूसरे का साथ इतना पसंद आया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी बसर करने का निर्णय ले लिया। रुडोल्फो 12 साल पहले पुष्कर आए थे। पुष्कर की आध्यात्मिक छवि को देखकर तभी उन्होंने पुष्कर में विवाह करने का मानस बना लिया था।

विदेशी युगलों को खींच लाई भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज

नवविवाहित विदेशी दंपति ने बताया कि भारतीय संस्कृति और यहां के रीति रिवाज उन्हें बहुत प्रभावित करते थे । साथ ही पुष्कर की आध्यात्मिक छवि ने उनके मानस पटल पर एक विशेष स्थान बना लिया था। जिसके चलते उनका हिंदू धर्म के प्रति रुझान बढ़ता चला गया। नतीजतन उन्होंने हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखने वाले पर्व दीपावली से पूर्व धनतेरस पर विवाह करने का शुभ मुहूर्त निकलवाया।

स्थानीय सहित विदेशी पर्यटक बने विवाह समारोह में मेहमान 

पुष्कर सरोवर के ऐतिहासिक ग्वालियर घाट पर हुए विवाह समारोह में स्थानीय परिचित दोस्तों के साथ स्पेन, डोमिनिकन रिपब्लिक, इटली और कोलंबिया के विदेशी पर्यटक विवाह समारोह में बतौर मेहमान शामिल हुए । समारोह के अंत में वरमाला का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस में उपस्थित मेहमानों ने नवविवाहित विदेशी दंपति के सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved