Post Views 31
October 23, 2022
जीआरपी कांस्टेबल भर्ती 2021 की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर को
अजमेर 23 अक्टूबर। जीआरपी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सीआरपीएफ ग्रुप प्रथम ग्राउन्ड गुलाबबाड़ी रोड़ में 28 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे से आयोजित होगी। इसके प्रवेश पत्र रिकू्रटमेंट 2 राजस्थान अथवा पुलिस राजस्थान वैबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते है। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र, चार फोटो तथा समस्त मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां साथ लानी होगी। राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फीटनेस प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved