Post Views 11
October 23, 2022
तीर्थनगरी पुष्कर राज में घरों में दिवाली की सफाइयो के दौरान पड़े कबाड़ को हटाने के दौरान जगह जगह से सांपो को पकड़ने के लिए रिहायशी इलाकों से लगातार फोन आ रहे है
दरअसल पुष्कर में लंबे समय से बढ़ती आबादी के कारण रेतीले टीले व वन क्षेत्र कम होते जा रहे है ओर यही वजह है कि सांपो का जीवन संकट में आता जा रहा है ।
प्रायः भोजन की तलाश में सांप घरों में घुस जाते है और यही कारण है कि आमजन पर किसी बड़ी अनहोनी की आशंका पैदा हो जाती है परन्तु पुष्कर समेत आसपास के 30 किलोमीटर के क्षेत्र में पुलिसमित्र टीम पिछले चार वर्षों से निस्वार्थ सेवाएं देते हुए अब तक हजारों सांपो का संरक्षण करते हुए उन्हें पुनः उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ते व बसाते आये है ।
इसी क्रम में पुलिसमित्र टीम की रेपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने पिछले 24 घंटे में सात अलग अलग स्थानों से सात सांपो का रेस्क्यू करके आमजन को राहत पहुचाई व उन्हें भयमुक्त किया फोन पर प्राप्त सूचना के आधार पर थानाधिकारी रविश सामरिया के कुशल निर्देशन में व पुलिसमित्र इंचार्ज अमित भट्ट के नेतृत्व में रेस्क्यू को सफलता पूर्वक अंजाम देने में माहिर पुलिसमित्र की रेपिड रिस्पॉन्स यूनिट के राजेन्द्र वच्चानी, सांवरा शर्मा, मुकेश देवड़ा, योगेश रेड्डी, हीरालाल मीणा, अजय नाथ ने अजमेर रोड स्थित चण्डक फार्म हाउस से छः फ़ीट लंबा कोबरा सांप, पेट्रोल पंप के सामने मालू फार्म हाउस से 10 फ़ीट लम्बा धामन सांप, होटल वेस्टिन पुष्कर से कोबरा सांप, जमनी कुंड रोड अर्जुन तुण्डवाल के घर मे निम्बू के पेड़ से 6 फ़ीट लम्बा कोबरा सांप, सावित्री माता रोपवे से 5 फ़ीट लम्बा स्पेक्टिकल कोबरा, आई डी एस एम टी कॉलोनी निवासी देवाराम गुर्जर के घर से कोबरा सांप, जयराम शर्मा के घर से कॉमन करैत सांप को पकड़कर वन अधिकारियों के निर्देशन में पुनः जंगल मे छोड़ा गया ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved