Post Views 11
October 23, 2022
पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत गनेहैडा में कहारों के चौराहे के पास लास कबानास रिपोर्ट में शनिवार रात विदेशी पर्यटकों के मौज मस्ती के लिए शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर पार्टी आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पार्टी में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से परोसी जा रही 60 बीयर की बोतल तथा तेज आवाज में बज रहा डीजे साउंड सिस्टम जप्त कर लिया। पुलिस के अनुसार इस पार्टी में तेज आवाज पर ट्रांस म्यूजिक के साथ अर्धनग्न अवस्था में 50 से 60 विदेशी पर्यटक नशे में झूम रहे थे। सूचना मिलने पर पुष्कर थाने के सहायक उपनिरीक्षक नाथूलाल, जितेंद्र विजय, भोमाराम ने रिसोर्ट में दबिश दी। पुलिस के आते ही विदेशी पर्यटक मौके से फरार हो गए। पुष्कर थाना प्रभारी रवीश कुमार ने बताया कि अवैध पार्टी और तेज आवाज में संगीत बजाने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की गई है । दबिश देकर आयोजक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही मौके पर परोसी जा रही अवैध 60 बीयर की बोतल भी जप्त की है । पुलिस ने मौके से पार्टी आयोजक पीसांगन थाने के पिचोलिया गांव निवासी 38 वर्षीय तेजपाल सिंह को हिरासत में लिया है । उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved