For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139666069
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मोबाइल की बरामदगी के प्रयास |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर एसपी ने ट्रैफिक कार्यालय का किया निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत गुवारडी क्षेत्र में एक मकान को अज्ञात चोर निशाना बनाकर करीब 8 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के फीडरों का निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के अधिकारी, 10 दिन में सफाई पूरी करने का दावा |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, | 

अजमेर न्यूज़: राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर धनतेरस के दिन रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा

Post Views 1331

October 23, 2022

भैरव भक्त मण्डल की ओर से दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में ढोल नगाडों के साथ बाबा भैरव व माँ कालिका के झण्डे चढ़ाए व धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का साफा शॉल व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया

राजगढ़ धाम पर धनतेरस को उमड़ा जनसैलाब 
राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर धनतेरस के दिन रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।  रविवार को सर्वप्रथम चम्पालाल महाराज ने चक्की वाले बाबा के मुख्य मन्दिर पर बाबा भैरव के साथ राजा-रानी कल्पवृक्ष के जोड़े की भी पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात माँ कालिका व सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना करते हुए दीपावली के इस पावन पर्व पर देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु प्रार्थना की। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरीटेबल ट्रस्ट के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर राजगढ़ भैरव धाम को विभिन्न प्रकार की रोशनियों व हजारों जगमगाते दीयों से दुल्हन की तरह सजाया गया।  भैरव भक्त मण्डल की ओर से दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में ढोल नगाडों के साथ बाबा भैरव व माँ कालिका के झण्डे चढ़ाए व धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का साफा शॉल व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। बड़ी संख्या मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, माँ कालिका व सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करते हुए चम्पालाल महाराज से आशिर्वाद लेकर विशेष चमत्कारी चिमटी प्राप्त की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved