Post Views 21
October 19, 2022
पुष्कर के वराह घाट चौक पर एस्तोनिया के मसाला काऊ बॉयज ग्रुप ने धार्मिक और सूफी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर
एस्तोनिया के मसाला काऊ बॉयस ग्रुप के लीडर बाबा ने भजनों का फ्यूजन पेश कर बटोरी तालियां
मंगलवार रात तीर्थ नगरी पुष्कर के वराह घाट चौक पर एस्तोनिया के मसाला काऊ बॉयज ग्रुप के कलाकारों ने म्यूजिक कंसर्ट के दौरान धार्मिक और सूफी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
ग्रुप लीडर बाबा ने राम-राम से संबोधन शुरू किया और इसके बाद भजनों के फ्यूजन की प्रस्तुति सुनकर पूरा वराह घाट चौक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
गायक राघव पाराशर ने राम नाम रस भीनी चदरिया झीनी रे झीनी की इंस्ट्रुमेंटल प्रस्तुति दी तो वही राजस्थान के बाबा रामदेव के भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे।
पुष्कर के पंडित रवि शर्मा ने भी शानदार मारवाड़ी भजन की प्रस्तुति दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved