Post Views 11
October 19, 2022
दीपावली के मद्देनजर शहर में 250 स्थानों पर लगेगी पटाखों की दुकानें, फायर ब्रिगेड की टीम हुई मुस्तैद
नगर निगम के अग्निशमन विभाग के 22 अग्नि शामक वाहन 24 घंटे रहेंगे तैयार
दीपावली पर्व के मद्देनजर रोशनी और आतिशबाजी से कहीं कोई आगजनी या हादसा ना हो जाए इसे लेकर नगर निगम के अग्निशमन दल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
फायर ऑफिसर संजीव शर्मा ने बताया कि नगर निगम के अग्निशमन विभाग में छोटे-बड़े कुल 22 अग्निशामक वाहन रनिंग कंडीशन में हैं जिन्हें पूरी तरह से 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड का समस्त स्टाफ round-the-clock ड्यूटी पर तैनात रहेगा। सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि छोटी गलियों में शाम 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक अग्निशमन विभाग की बाइक पर कर्मचारी ड्यूटी देंगे और एक बाइक round-the-clock पूरे बाजारों में घूमती रहेगी जिससे कि कहीं भी कोई हादसा होते ही वहां वाहनों को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुल 236 पटाखे की दुकानों के लाइसेंस के लिए उनके पास आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से लगभग 20 दुकानें लाइसेंस योग्य नहीं पाई गई इन सभी लाइसेंस धारियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन के समक्ष के भेज दी जाएगी। जिसके आधार पर उन्हें लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएंगे। फायर ऑफिसर संजीव शर्मा ने बताया कि सकरी गलियों में पटाखा व्यवसायियों की दुकानों को लाइसेंस नहीं दिए गए हैं। जहां अग्निशामक वाहन नहीं जा सकते वहां किसी को भी लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved