Post Views 11
October 19, 2022
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुदामा शर्मा को मिली फोन पर देख लेने की धमकी
सुदामा शर्मा को फोन करने वाले भीलवाड़ा आजाद नगर निवासी सूरज डाणी ने जगन्नाथ मंदिर पुजारी प्रकरण से दूर रहने की हिदायत
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा को मंगलवार शाम फोन पर देख लेने की धमकी मिली। इसके बाद सुदामा शर्मा ने क्लॉक टावर थाने में फोनकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
पंडित सुदामा शर्मा ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर पुजारी आत्मदाह प्रकरण के बाद चले घटनाक्रम में ब्राह्मण महासभा के हस्तक्षेप को लेकर भीलवाड़ा आजाद नगर निवासी सूरज डाणी जिसने अपने आपको धड़े का सदस्य बताया उसने उन्हें फोन पर देख लेने की धमकी दी, साथ ही हिदायत दी कि इस प्रकरण से दूर रहें। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले सूरज डाणी ने कहा कि ब्राह्मण समाज का इस मामले में क्या लेना और वह क्यों बीच में आ रहे हैं। उसने कहा कि इस प्रकरण से दूरी नहीं बनाई तो उनका बुरा हश्र करेंगे।
बहरहाल क्लॉक टावर थाना पुलिस पंडित सुदामा शर्मा की रिपोर्ट पर कार्रवाई में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved