Post Views 131
October 19, 2022
हंगामेदार रही परिषद की साधारण सभा की बैठक
हंगामे के बीच बैठक में शहर का जोनल प्लान हुआ सर्वसम्मति से पास
किशनगढ़ नगर परिषद की बैठक में अतिक्रमण व सफाई व्यवस्थाओं को लेकर जमकर हंगामा हुआ।मझेला रोड़ क्षेत्र में बन रही दुकानों को लेकर पार्षद किशन गुर्जर ने सभापति के समक्ष विरोध दर्ज कराया।
हर मुद्दे पर पार्षद किशन गुर्जर के बोलने पर महिला पार्षद ने टोका तो विवाद बढ़ गया।बदले में पार्षद गुर्जर के जबाव से महिला पार्षद आग बबूला हो गई उन्होंने गुर्जर पर अभद्रता का आरोप जड़ दिया।
इसको लेकर सभापति सहित सदन के सदस्यों ने पार्षद गुर्जर पर अनुशासनहीनता व निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही।इस बीच दर्शकदीर्घा में गाली गलौच करने पर दर्शकदीर्घा में बैठे पार्षद प्रतिनिधियों ने विरोध शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ता देख सभी को धक्के देकर बाहर निकाला गया। करीब 6 घंटे चली बैठक में विकास कार्यो के अटकने की मुख्य वजह का सदन में खुलासा हुआ।
दरअसल राजनैतिक श्रेय लेने के चलते विवादों में शहर के विकास कार्य अटके हुए हैं।सभापति राठौड़ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों सहित गाँधीनगर में क्लिनिक के लिए परिषद द्वारा जमीन आवंटन का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए।
हंगामें के बीच जनहित के कामों के प्रस्ताव पार्षदो ने सर्वसम्मति से पास करवा लिए। बैठक में पार्षद सलीम मोहमद ओर रफीक चौहान ने जनता क्लिनिक का मुद्दा उठाया ।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी बैठक में मकानों की ऊँचाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
किशनगढ़ से विमल गौड़ की रिपोर्ट
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved