Post Views 41
October 19, 2022
किशनगढ़ में दीपोत्सव पर शहरवासियो को मिले गुणवता वाली नई सड़क
विधायक सुरेश टांक देर रात तक खुद खड़े रहकर करवा रहे है गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य
सड़क निर्माण को लेकर चल रही चर्चाओं की अटकलों पर अब विराम लग गया है।सिटी रोड़, अजमेर रोड़ ओर कम्युनिटी सेंटर क्षेत्र की सड़कें कमोबेस तैयार हो गई हैं।31 दिसम्बर तक शहर की ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्य सड़क भी तैयार हो जाएगी।तकनीकी कारणों व बारिश के चलते सड़क निर्माण में देरी के चलते शहरवासी परेशान थे।विधायक सुरेश टांक ने कहा की दीपोत्सव पर शहरवासीयों को नई सड़क की सौगात मिलेगी।इसलिए अस्वस्थ होने के बावजूद वह खुद खड़े रहकर गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माणकार्य करा रहे हैं।विधायक टांक ने कहा जनता मेरी सरकार है श्रेय के लिए नही सेवा कार्य के लिए आमजन ने मुझे चुना है। सिटी रोड़ पर देर रात तक जारी है रोड़ का बीसी कार्यइस दौरान पार्षद सलीम मोहमद, रफीक चौहान, समाजसेवी शशि शर्मा,दीपक मूंदड़ा,संजय जांगिड़ छात्र नेता लोकेश राव, आसिफ छीपा, चिराग सोनी सहित लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved