Post Views 81
October 18, 2022
दिव्यांग चिन्हिकरण के संबंध में बैठक बुधवार को
अजमेर, 18 अक्टूबर। अंग उपकरण वितरण के लिए जिले के दिव्यांगों के चिन्हिकरण के संबंध में बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में बुधवार 19 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा ने दी।
गाइड चयन एवं प्रशिक्षण 2022
21 अक्टूबर तक होगी दस्तावेजों की जांच
अजमेर, 18 अक्टूबर। गाइड चयन एवं प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2022 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 21 अक्टूबर तक होगी।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री संजय जौहरी ने बताया कि गाइड चयन एवं प्रशिक्षण पाठ्यक्रम-2022 में प्रवेश के लिए 21 अगस्त को खाद्य प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में आयोजित हुई लिखित परीक्षा में जिला अजमेर, नागौर एवं भीलवाड़ा के सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन होटल आरटीडीसी परिसर स्थित कार्यालय पर्यटक स्वागत केन्द्र, अजमेर में 18 से 21 अक्टूबर तक दोपहर 2 से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट, आवेदन करते समय अपलोड किए गए सभी मूल दस्तावेज मय स्व प्रमाणित छाया प्रति लेकर स्वयं उपस्थित होना होगा। सत्यापन के उपरांत ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बेबसाईट राजगाईड टे्रनिंग 2022 पर उपलब्ध करवाई गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved