Post Views 61
October 18, 2022
: जेएलएन राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक बुधवार को
अजमेर, 18 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी जेएलएन चिकित्सालय की कार्यकारणी की बैठक बुधवार 19 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित की जाएगी। चिकित्सालय के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. श्याम भूतड़ा ने यह जानकारी दी।
जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक बुधवार को
अजमेर, 18 अक्टूबर।जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में बुधवार 19 अक्टूबर को समेकित बाल विकास सेवाओं की जिला पोषण अभिसरण समिति की बैठक प्रातः 10.30 बजे एवं जिला स्तरीय निगरानी तथा समीक्षा समिति की बैठक प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सिकरामाराम चोयल ने दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved