For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137268708
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठकआयोजित, जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026, जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत, विकास चौधरी ने भेंट किया 'जय किसान-जय कांग्रेस' लिखा लकड़ी का हल |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाने से 100 मीटर दूर ज्वैलर्स की दुकान से दो सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के ग्राम कोटाज में हुई हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर चिंतन शिविर से कांग्रेस को नई ऊर्जा: राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली के तालमेल को बताया उदाहरण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस की चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से की वार्ता, प्रदेश सरकार पर बोला हमला |  Ajmer Breaking News: नोतपे की बीच तेज बारिश मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत, ओले बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बारिश से आने वाले मानसून के लिए अच्छा संकेत। |  Ajmer Breaking News: रियासत पंजाब बीजेपी के सुबाई नायब सदर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल अपने वफद के साथ अजमेर शरीफ दरगाह हाज़री देने पहुंचे। | 

अजमेर न्यूज़: राजकीय महिला चिकित्सालय की मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी की बैठक आयोजित

Post Views 11

October 18, 2022

मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी की बैठक संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई

राजकीय महिला चिकित्सालय की मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी की बैठक आयोजित
        अजमेर, 18 अक्टूबर। राजकीय महिला चिकित्सालय की मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी की बैठक संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने मरीजों के हित में संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए। 
    संभागीय आयुक्त श्री बी.एल.मेहरा ने कहा कि राजकीय महिला चिकित्सालय अजमेर संभाग के निवासियों के लिए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। चिकित्सालय के प्रबंधन के लिए गठित राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। चिकित्सालय के अवलोकन के दौरान मरीजों एवं परिजनों के साथ चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में वार्तालाप किया गया। रियांबडी की श्रीमती शारदा से उपचार के बारे में जानकारी ली। चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था सही पाई गई। विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। 
    उन्होंने कहा कि अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के केन्द्रीय भण्डार तथा दवा वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। नियोनेटल आईसीयू का अवलोकन कर नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सालय के बैसमेंट का अवलोकन कर उसका उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीपेज के पानी को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैसमेंट में रखी सामग्री में से उपयोगी एवं मरम्मत योग्य सामान को अलग कर उपयोग में लेना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कबाड़ का निस्तारण हो। इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता के बारे में लाभार्थियों से चर्चा की गई। परिसर में उगी बबूल की झांडियों को हटाने के निर्देश दिए गए। 
    उन्होंने कहा कि बैठक में चिकित्सालय के आवश्यक संसाधनों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इसके लिए आवश्यक बजट की अनुमति प्रदान की गई। चिकित्सालय के ऑपरेशन थियेटर को विसंक्रमित करने के लिए फुमिगेशन मशीन, वार्ड के लिए छोटी सचल ऑटोक्लेव मशीन, कार्मिकों लिए आयरन लॉकर, ड्रेसिंग ड्रम, फर्निचर, कम्बल, वार्मर, छत की रबर कॉटिंग तथा रंग रोगन के लिए लगभग 25 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई। राजकीय एम्बुलेंस के संचालन के लिए रैक्सो के माध्यम से वाहन चालक लगाने का अनुमोदन किया गया ।इसके अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी, वार्ड बॉय, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कॉरपेन्टर एवं मसॉन आदि भी लगाए जाने पर भी सहमति बनी। 
    उन्होंने कहा कि मानवीय संसाधनों की भी कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आरजीएचएस के माध्यम से समस्त पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सालय के भवन की समेकित रूप से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जांच की जाएगी। मरीजो अथवा परिजनों के फीड बैक रजिस्टर को संधारित किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण  करें। 
    इस अवसर पर जेएलएन चिकित्सालय के अधीक्षक  डॉ. नीरज गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के डॉ. भास्कर, महिला चिकित्सालय की डॉ. कान्ति यादव एवं डॉ. पूर्णिमा पचौरी सहित अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved