For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137087635
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित |  Ajmer Breaking News: संगठन की मजबूती के लिए जमीनी नेतृत्व की भूमिका अहम: अशोक गहलोत |  Ajmer Breaking News: विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन,520 विलक्षण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,मीडिया कर्मियों ने देखे जल संरक्षण के कार्य |  Ajmer Breaking News: वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प,माय भारत अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, युवा जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना पर हुआ संवाद |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,देवनानी की श्री मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा |  Ajmer Breaking News: अवैध प्रोपीलीन गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई,गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त,ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी |  Ajmer Breaking News: अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं की खुली पोल |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत मदार गेट बाजार में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर | 

अजमेर न्यूज़: संस्कृति द स्कूल के दो दिवसीय 18 वां वार्षिकोत्सव का आगाज, नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Post Views 11

October 18, 2022

दक्ष नामक वार्षिकोत्सव के पहले चरण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक रूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

संस्कृति द स्कूल के दो दिवसीय 18 वां वार्षिकोत्सव का आगाज, नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां


संस्कृति द स्कूल में दो दिवसीय 18 वां वार्षिकोत्सव का मंगलवार शाम भव्य शुभारंभ हुआ। वार्षिकोत्सव के बीच विद्यार्थियों के द्वारा नृत्य, गीत, संगीत और अभिनय की विविध प्रस्तुतियां दी गई। दक्ष नामक वार्षिकोत्सव के पहले चरण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक रूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ जिसमें कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। आराध्या नामक कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने राम के चरित्र की विशेषताएं जैसे गुरु भक्ति, आदर्श पुत्र, भातृत्व, प्रेम, सहनशीलता को राम दरबार के माध्यम से सुंदर तरीके से प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित कर दिया। गुरू द वेकन ऑफ नॉलेज में गुरु की महिमा का गुणगान और पहले के समय में कैसे शिष्य द्वारा गुरु के पास गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त की जाती थी ओर योग भी सीखते थे उसे दर्शाया गया। ब्लेसफुल लव में भाई-बहन के प्रति प्रेम भाव त्याग आदि को सुंदर तरीके से दर्शाया गया। संस्कार सार में कक्षा पांचवी के छात्रों के द्वारा दी गई प्रस्तुति में दर्शाया गया कि मनुष्य में यह सारे गुण आ जाएं तो उसके जीवन को एक अच्छा आकार मिलेगा यही आकार उसे अच्छा इंसान बनाएगा।कार्यक्रम में सत्र 2021-22 में शैक्षणिक व सहशैक्षणिक स्तर पर उन्नत प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना सिंह परमार व हैडगर्ल ऐरा डागरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस रुपिंदर सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को दीपावली की शुभकामना दी। कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल एके त्यागी और प्रधानाध्यापिका श्रीमती अल्पना सिंह परमार ने किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved