Post Views 11
October 18, 2022
आयुर्वेद औषधालय पुष्कर में किया गया नवाचार
आरोग्य सप्ताह के पहले दिन राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस के अवसर पर आयुर्वेद औषधि कृमि कुठार रस का बच्चों को वितरण किया गया जिसमें 1 से 19 साल तक के बच्चों को यह दवाई दी गई |
डॉ अंजु चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने बताया आज दूसरे दिन 18 तारीख को जो बच्चे से वंचित रह गए थे उन्हें कृमि कुठार रस दवाई दी गई|
आरोग्य सप्ताह के प्रथम दिन औषधीय पौधों का ओषधालय पुष्कर में पौधारोपण किया गया जिसमें पत्थर चट्टा ,अजवाइन, तुलसी ,ग्वारपाठा और गिलोय पौधा रोपण किया गया |
आरोग्य सप्ताह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई जिसमें आयुर्वेद का महत्व बच्चों को समझाया गया कि आयुर्वेद एक जीवन पद्धति है जो व्यक्ति को स्वस्थ रखती है और यदि व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता सही रहेगी तो वह स्वस्थ तो रहेगा ही जल्दी से बीमारियों से भी ग्रसित नहीं होगा इस महत्व को समझाया गया|
इस अवसर पर नर्स कलावती पारीक, प्रज्ञा बाल निकेतन की प्रभारी सुश्री सरिता एवं स्कूल स्टाफ़ की उपस्थिति रही|
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved