Post Views 11
October 18, 2022
राजस्थान सरकार ने की पशुओं की बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए घोषणा, आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का किया आभार व्यक्त
अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने राजस्थान के वित्तीय वर्ष 2022 - 23 की बजट घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति मुख्यालय पर पशुओं के बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए सुविधाओं के विस्तार की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया का आभार व्यक्त किया है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि पंचायत मुख्यालय स्तर पर स्थित प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में ब्लॉक वैटनरी हेल्थ ऑफिस की स्थापना कर सुविधाओं का विस्तार करते हुए पशुपालकों के हित में आदेश जारी किए है। जिसमें उपनिदेशक का नवीन पद, सहायक सूचना अधिकारी का नवीन पद, प्रयोगशाला तकनीशियन ( पशु चिकित्सा सहायक) का नवीन पद, एक मेन विद मशीन की स्वीकृति ,एक किराए के वाहन की स्वीकृति, एक प्राथमिक रोग निदान प्रयोगशाला की स्वीकृति प्रदान की है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान सरकार की घोषणाओं से क्षेत्र के पशुपालकों तक राज्य की समस्त जन कल्याणकारी योजना का लाभ स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर रूप से अनुभवी कार्मिकों द्वारा पहुंचाया जा सकेगा तथा पशुपालन व्यवसाय सुद्दढ होगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान बीस सूत्रीय कार्यक्रम आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्य डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद हेमंत जोधा ने भी पशु पालकों के हित में राजस्थान सरकार द्वारा की गई घोषणा का स्वागत किया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved