For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137087652
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित |  Ajmer Breaking News: संगठन की मजबूती के लिए जमीनी नेतृत्व की भूमिका अहम: अशोक गहलोत |  Ajmer Breaking News: विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन,520 विलक्षण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,मीडिया कर्मियों ने देखे जल संरक्षण के कार्य |  Ajmer Breaking News: वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प,माय भारत अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, युवा जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना पर हुआ संवाद |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,देवनानी की श्री मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा |  Ajmer Breaking News: अवैध प्रोपीलीन गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई,गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त,ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी |  Ajmer Breaking News: अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं की खुली पोल |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत मदार गेट बाजार में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर | 

अजमेर न्यूज़: गहलोत सरकार के ट्रबल शूटर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ अजमेर के अस्थाई पटाखा विक्रेताओं के लिए संकट मोचक बनें

Post Views 11

October 18, 2022

राठौड़ ने जिला कलेक्टर अंशदीप को फोन पर वार्ता कर दीपावली के पर्व पर अस्थाई पटाखा विक्रेताओं को जहां दमकल पहुंचे वहां लाइसेंस जारी कर मामले का पटाक्षेप करने की बात की।

पटाखा विक्रेताओं की मागों पर राठौड़ ने किया हस्तक्षेप, जहां पहुंचे दमकल वहां जिला कलेक्टर जारी करें लाइसेंस - राठौड़ 

अजमेर शहर में सजेगी अस्थाई पटाखा विक्रेताओं की दुकानेअजमेर! गहलोत सरकार के ट्रबल शूटर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ अजमेर के अस्थाई पटाखा विक्रेताओं के लिए संकट मोचक बनें। राठौड़ ने जिला कलेक्टर अंशदीप को फोन पर वार्ता कर दीपावली के पर्व पर  अस्थाई पटाखा विक्रेताओं को  जहां दमकल पहुंचे वहां लाइसेंस जारी कर  मामले का पटाक्षेप करने की बात की।  जिला प्रशासन अजमेर द्वारा नगर निगम अजमेर द्वारा चिन्हित खुले स्थानों पर पटाखे विक्रय करने के फरमान के विरोध में अस्थाई लाइसेंस आवेदकों  पटाखा विक्रेता ने राजस्थान पर्यटन  विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड  को ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।अस्थाई लाइसेंस आवेदन पटाखा विक्रेताओं  के आग्रह पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने जिला कलेक्टर अंशदीप से टेलीफोन पर वार्ता कर सुरक्षा विशेषज्ञों से पुन बातचीत कर 20 फुट रोड पर अस्थाई पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करें, जहां सुरक्षा की दृष्टि से एंबुलेंस एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी आसानी से जा सके। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के कारण पिछले 2 सालों से आमजन एवं पटाखा विक्रेताओं ने दीपावली का पर्व औपचारिक रूप से मनाया है और इस साल आमजन एवं पटाखा विक्रेता में उत्साह है ! जिला प्रशासन को पटाखा विक्रेताओं एवं आमजन के हित में फैसला करना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि खुले में नगर निगम अजमेर द्वारा चिन्हित स्थानों पर खुले में पटाखे बेचने से जोखिम सुरक्षा जोखिम ज्यादा है।  कोटा  औरंगाबाद गुड़गांव बड़ौदा  फरीदाबाद में भयावह हादसे हो चुके  है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन अजमेर द्वारा नगर निगम अजमेर द्वारा चिन्हित खुले स्थानों पर पटाखा विक्रय करने का फरमान जारी किया था जिला प्रशासन की हठधर्मिता के विरोध में अस्थाई पटाखा विक्रेता लाइसेंस आवेदकों ने  ज्ञापन देकर रोष प्रकट किया था ! इस पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव कुमार बंसल पार्षद मुनव्वर खान कायमखानी ने निगम अध्यक्ष राठौड़ को पटाखा विक्रेताओं का ज्ञापन प्रेषित कर हस्तक्षेप कर पटाखा विक्रेताओं एवं आमजन को राहत दिलाने का आग्रह किया था। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved