Post Views 51
October 18, 2022
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में पर्यटको एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुष्कर कस्बे के बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
इसी को लेकर मंगलवार को उपखंड कार्यालय सभागार में मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सुखाराम पिंडेल के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान सीओ ग्रामीण ईस्लाम खान, तहसीलदार संदीप चौधरी पालिका ईओ बनवारी लाल मीणाथानाधिकारी डॉ रवीश सामरिया भी मौजूद थे।
एसडीएम सुखाराम पिंडेल ने बताया कि पुष्कर मेले में भीड़ को देखते हुए 30 अक्टूबर से 8 नवंबर तक कस्बे के मुख्य बाजारों में दुकानदार द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखा तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले प्रशासन और पुलिस की तरफ से पैदल मार्च निकाला जाएगा और दुकानदारों से समझाइश भी की जाएगी। बैठक के दौरान पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि, पार्षद टीकम शर्मा , गोपाल कृष्ण चौधरी , कमल रामावत , रोहन बोकोलिया , महेंद्र सिंह खंगारोत , पूर्व पार्षद महेश पाराशर , सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर , हलदर पाराशर , सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुराडिया , जितेंद्र पाराशर , संदीप पाराशर , दिलीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved