For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137087498
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित |  Ajmer Breaking News: संगठन की मजबूती के लिए जमीनी नेतृत्व की भूमिका अहम: अशोक गहलोत |  Ajmer Breaking News: विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन,520 विलक्षण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,मीडिया कर्मियों ने देखे जल संरक्षण के कार्य |  Ajmer Breaking News: वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प,माय भारत अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, युवा जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना पर हुआ संवाद |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,देवनानी की श्री मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा |  Ajmer Breaking News: अवैध प्रोपीलीन गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई,गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त,ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी |  Ajmer Breaking News: अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं की खुली पोल |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत मदार गेट बाजार में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे द्वारा 1 घंटे कार्य का बहिष्कार कर किया चक्का जाम

Post Views 41

October 18, 2022

आंदोलन के चौथे चरण में रोडवेज बचाओ रोजगार बचाओ संकल्प के लिए रोडवेज कर्मचारी पेंशनर्स उतरे सड़कों पर

राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे द्वारा 1 घंटे कार्य का बहिष्कार कर किया चक्का जाम

आंदोलन के चौथे चरण में रोडवेज बचाओ रोजगार बचाओ संकल्प के लिए रोडवेज कर्मचारी पेंशनर्स उतरे सड़कों पर

एक तरफ राज्य सरकार राज्य कर्मचारियों को नियमित वेतन के साथ दीपावली का बोनस देने का ऐलान कर चुकी है तो वहीं राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी बोनस तो छोड़ वेतन के लिए भी तरस रहे हैं। ऐसे में वेतन भुगतान और पेंशनर्स को मिलने वाले परिलाभों के लिए किए जा रहे आंदोलन के चौथे चरण में मंगलवार को राजस्थान भर के समस्त बस स्टैंड पर 1 घंटे कार्य का बहिष्कार कर रोडवेज  का चक्का जाम कर विरोध जताया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेता एटक प्रदेश सचिव बनवारीलाल जांगिड़ ने बताया कि पिछले 2 माह का वेतन और पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक व्यवस्था डगमगा गई है और जीवन यापन करने में काफी तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। दीपावली का त्यौहार भी आ गया लेकिन अभी तक सरकार और प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही और कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा। वेतन व पेंशन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस, 
एलआईसी, बैंक लोन की किस्त समय पर नहीं चुकाने पर पेनल्टी लग रही है अगर जल्द से जल्द वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं कराया गया तो कर्मचारी प्रतिदिन आंदोलनरत होते हुए धरना प्रदर्शन कर अपना रोष जाहिर करते रहेंगे और कार्य का बहिष्कार व हड़ताल करने पर विवश हो जाएंगे।
आज पूरे राजस्थान में समस्त रोडवेज बसों का चक्का जाम कर 1 घंटे कार्य का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मियों को बोनस तो दूर 2 महीने से वेतन और पेंशन तक नहीं मिली है इसमें अगस्त और सितंबर माह शामिल है। इस वजह से रोडवेज कर्मियों ने काली दिवाली मनाने का ऐलान किया है। पेंशन और वेतन नहीं मिलने से करीब 21हजार कर्मचारियों सहित एक लाख लोग परेशान है। इन परिवारों के पास त्योहारी सीजन में खरीदारी करने के लिए कोई राशि नहीं है। वहीं रोडवेज से फरवरी माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी अभी तक परिलाभ नहीं प्रदान किए गए हैं। कर्मचारियों को पेंशन और वेतन भुगतान के लिए हर माह करीब 102 करोड रुपए की आवश्यकता होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादों को भी पूरा नहीं किया और रोडवेज कर्मचारियों को छला है।
गौरतलब है कि पहले से ही घाटे में चल रही रोडवेज का घाटा सरकार द्वारा फंड उपलब्ध नहीं कराने की वजह से लगभग साढे चार हजार करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार की ओर से आरटीआईडीएफ में हर महीने करीब 45 करोड़ और साल में 500 करोड रुपए देने होते हैं लेकिन सरकार ने अभी तक मात्र 140 करोड रुपए ही जारी किए हैं। ऐसे में रोडवेज का घाटा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved