Post Views 51
October 18, 2022
राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन परिवार का 14 वाँ स्थापना दिवस 23 अक्टूबर 2022 रविवार को मनाया जाएगा
राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन की स्थापना 2009 में छोटी दीपावली के दिन अजमेर में की गई थी तब से प्रतिवर्ष छोटी दीपावली के दिन संगठन परिवार के प्रमुख सदस्य एकत्र होकर संगठन का स्थापना दिवस मनाते आए हैं।
यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष संगठन के किसी कार्यकर्ता के निवास स्थान पर आयोजित किया जाता है इस वर्ष यह कार्यक्रम श्रीमती सुनीता भाटी विजय सोनी के निवास स्थान बाबा गोपाल दास कॉलोनी बलदेव नगर माकड़वाली रोड अजमेर पर आयोजित किया जाएगा।
23 अक्टूबर 2022 रविवार को प्रातः 9:30 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें पूजा अर्चना के साथ भजन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संगठन के प्रमुख सदस्य इस में भाग लेंगे तथा दोपहर में सहभोज का आयोजन रखा गया है ।
गौरतलब है कि राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन 2009 से प्रारंभ होकर राज्य के इतिहास में पहली बार निशुल्क सदस्यता प्रदान करने वाला संगठन बनने के साथ आज राजस्थान के अग्रणी शिक्षक संगठनों में अपना स्थान बना चुका है।
राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने राधाकृष्णन शिक्षिका सेना के रूप में शिक्षिका बहनों का अलग संगठन बनाकर राज्य में महिला जागृति की एक अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।
राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन सामाजिक सरोकारों के कार्य आयोजित करता है स्थापना दिवस के कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved