Post Views 31
October 14, 2022
अजमेर शहर में रहेगी जलापूर्ति प्रभावित
अजमेर, 14 अक्टूबर।माखुपूरा रिको इन्डस्ट्रीयल क्षेत्र में 700 एमएम पाईप लाईन के पाईप का अन्तर मिलान एवं मरम्मत कार्य के कारण अजमेर शहर के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति शनिवार 15 अक्टूबर को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग केअधिशाषी अभियंता नगर खण्ड द्वितीय श्री मुकेश कुमार ने बताया कि धोलाभाटा क्षेत्र, बिहारीगंज, शिवनगर, अंगिरा नगर, उत्तमचंद सुनार का बाडा, नगरा, विज्ञान नगर, खानपुरा रोड, केसरी कॉलोनी, नाडी का बेरा एवं नंदा पटेल की ढाणी में शनिवार 15 अक्टूबर को तथा बाढ़ पीडित कॉलोनी, गोविंद नगर रामगंज, गुलाबाबाडी क्षेत्र, धोलाभाटा आदर्शनगर, प्रकाश रोड, सूर्यनगर घोलाभाटा, कलालों का बाडिया, माखुपूरा एवं गांधीगृह में रविवार 16 अक्टूबर को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved