Post Views 11
October 14, 2022
विश्व विद्यार्थी दिवस का हुआ आयोजना
अजमेर, 14 अक्टूबर।सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में दर्शन परिषद् के शुभारंभ अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति, वैज्ञानिक एवं शिक्षक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर विश्व विद्यार्थी दिवस का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. काइद अली खान ने बताया किअब्दुल कलाम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। अब्दुल कलाम ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी मेहनत और लगन से जीवन में अनेक ऊंचाइयों को छुआ। अब्दुल कलाम भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित हुए और उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी मिला। अब्दुल कलाम की जयंती विश्व विद्यार्थी दिवस के अवसर पर दर्शनशास्त्र विभाग ने गतिविधियों का आयोजन किया। आओ जाने गतिविधि में कलाम साहब के जीवन के विषय में विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी में विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। आओ खोजें समाधान में विद्यार्थियों को दर्शनशास्र विभाग कि सहायक आचार्य डॉ. जरफिशा जैदी ने दार्शनिक परामर्श की विधा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य श्री रामानंद कुलदीप एवं सहायक आचार्य डॉ. पिंकी योगी ने किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved