For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135754553
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगेतर के साथ गई युवती की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या और गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने किया निर्माणाधीन आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व बी द्वारा पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों व किल्लत तथा पानी व बिजली की आपूर्ति में कमी को लेकर विशाल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: दो दिन के दौरे परअजमेर पहुंचे एसएसबी आईजी अंशुमन भोमिया, 2 दिन में अपराध गोष्टी, पुलिस लाइन, सीओ कार्यालय और एक थाने का करेंगे निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: प्रदेश की  भाजपा सरकर की उल्टी गिनती शुरू, पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को जमकर घेरा रलावता ने, |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा का आह्वान- कांग्रेस को मजबूत कर केंद्र की नीतियों के खिलाफ लड़ें |  Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, | 

अजमेर न्यूज़: राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने ली बैठक

Post Views 31

October 14, 2022

अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अशोक तिवारी सहित सेवानिवृत सैनिक अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने ली बैठक
    अजमेर, 14 अक्टूबर।राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री राम सहाय बाजिया की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जिला कलक्टर श्री अंश दीप एवं पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
    सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री बाजिया ने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार संवेदनशील है। सैनिकों से सम्बन्धित प्रकरण प्राथमिकता के साथ निपटाए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण भवन का निर्माण जयपुर में किया जाएगा। इसके लिए भूमि आवंटन का कार्य प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार के विभिन्न कार्य सरकार कर रही है। इनसे सभी सैनिक लाभान्वित होेंगे। सेवानिवृत्त सैनिकों को नया रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार प्रयासरत है। ड्यूटी पर तैनात जवानों के परिवारों की सुविधाओं का ध्यान रखना सम्पूर्ण समाज का उतरदायित्व है। सैनिक देश के रखवाले है तथा देश सैनिकों के परिवार का ध्यान रखने वाला है। प्रतिमाह कम से कम एक दिन सैनिकों तथा उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए तय किया जाए।
    जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सैनिकों से सम्बन्धित प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला स्तरीय स्मारक के सम्बन्ध में भी कार्य प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। शीघ्र ही इसके लिए स्थान का चयन कर उपलब्ध कराया जाएगा। सेवानिवृत्त सैनिकों की अन्य स्थानों पर नियुक्ति में भी सरकार तथा प्रशासनिक स्तर पर तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जूनीया केकड़ी, जे.पी. नगर अजमेर तथा नसीराबाद के विद्यालयों का नामकरण शहीदों के नाम पर करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा प्रधानाचार्य द्वारा समझाइश की जाएगी।
         राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के निदेशक श्री वी.एस. राठौड़ ने कहा कि सैनिक का जीवन देश के लिए होता है। सैनिकों का समाज में सम्मानजनक स्थान है। सैनिक समाज में अनुशासन की मिसाल है। इनकी समस्याओं का समाधान करने में प्रशासन आगे रहता है। शहीदों के नाम से स्थानीय विद्यालयों का नामकरण करने के लिए राज्य सरकार से नियमों में शिथिलता करवाने के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अशोक तिवारी सहित सेवानिवृत सैनिक अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved