For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135062384
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन: 258 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी डीएसटी की सूचना पर चढ़े पुलिस के हत्थे , |  Ajmer Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ठेकेदार के घर में हुई चोरी की वारदात, दिनदहाड़े चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाख से सवा लाख रुपए का माल चुराकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना आदर्शनगर की प्रभावी कार्यवाही, चोरी की हुयी चार स्कुटी जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह | 

अजमेर न्यूज़: युवा उत्सव में छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Post Views 11

October 14, 2022

राजस्थानी सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत का किया अनूठा संगम

युवा उत्सव में छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
राजस्थानी सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत का किया अनूठा संगम
विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
    अजमेर, 14 अक्टूबर। दयानंद महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित हुआ। 
दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र तथा दयानंद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के सभागार में हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. शिव सिंह राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमंत स्वरूप माथुर, रिजा बंसीवाल थे। यहां युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रोफेसर एवं रंगा पूर्व प्राचार्य सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, श्री आर. एस. चोयल उद्योगपति, डॉ. अतुल दुबे, डॉ. अनुपात रे, डॉ. ज्योतिष नारंगा, डॉ. पूनम पांडे उपस्थित थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
इन्हें मिला ईनाम
         भाषण प्रतियोगिता में मुकुंद शर्मा, आरिफा अली, नीतीश कुमार, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में तनीषा शर्मा, जितेश चौधरी, हिमांशी महावर, पेंटिंग प्रतियोगिता में दीक्षा गहलोत, विष्णु प्रजापत, चंदन कंवर, कविता लेखन प्रतियोगिता में विष्णु, ऋषि सक्सेना, अंखा नायर तथा युवा संवाद प्रतियोगिता में हिमांशु गुप्ता, मयंक सिंह नेगी, आशीष, कंचन, दानी, ट्विंकल, वरुणा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री आकाश ठाकुर ने किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved