Post Views 11
October 14, 2022
8 सितंबर से 4 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ रेक्टा द्वारा किया जा रहा है कार्य का बहिष्कार
राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ रेक्टा के द्वारा अभियांत्रिकी महाविद्यालय के शैक्षणिक कार्मिकों की विभिन्न मांगों पर परिणाम के मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली भूख हड़ताल से पूर्व शुक्रवार को शैक्षणिक कार्मिकों ने जिला कलेक्टर को भूख हड़ताल की सूचना बाबत ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द शिक्षकों की लंबित 4 सूत्रीय मांगों का निराकरण करने की अपील की।
शैक्षणिक कार्मिकों ने बताया कि महाविद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कार्मिकों को सातवें वेतन आयोग के बकाया एरियर का भुगतान अभी तक लंबित है जिसे जल्द दिया जाए। गत 10 वर्षों से शिक्षकों की पदोन्नति लंबित है जो शुरू की जाए। पूर्व में दिए गए कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के एरियर का भुगतान भी लंबित है जिसका भी जल्द भुगतान किया जाए। महाविद्यालय के कार्मिकों को ओल्ड पेंशन स्कीम में शामिल किया जाए जैसी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर शैक्षणिक कार्मिक आंदोलनरत हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved