Post Views 41
October 13, 2022
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
अजमेर, 13 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में गुरूवार को रीट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. के. सोनी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन रीट कार्यालय सभागार में किया गया।इसमें जिला कलक्टर श्री अंश दीप द्वारा मौसमी बीमारियों तथा आगामी त्यौहारों को देखते हुए समस्त तैयारियों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी को अतिआवश्यक कार्य होने पर ही मुख्यालय छोड़ेने की अनुमति तथा अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 17 एवं 18 अक्टूबर के डीवर्मिंग डे की भी समीक्षा की गई।इसमें आईसीडीएस तथाशिक्षा विभाग से उचित सहयोग प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के अन्तर्गत पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलबधता सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक व्यक्तियों का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सम्पत सिंह जोधा द्वारा अवगत कराया गया कि 17 तथा 18 अक्टूबर डी-वर्मिंग डे पर अधिक से अधिक लाभर्थियों को अलबन्डाजोल टेबलेट दी जानी है।इसके लिए आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग से पूर्ण सहयोग प्राप्त किया जाएगा। एलएस केसेज, पीपीआईयूसी तथा आईयूसीडी केसेज को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया गया। साथ आरसीएचओ डॉ. शिन्दे स्वाति द्वारा एमआर-1 एवं एमआर-2 तथा मिसिंग इन्यूनाईजेशन तथा इन्टीट्यूशनल डिलीवरी का गैप एनेलिसिस करते हुए अपने अन्तर्गत आने वाले ऎरिया में शत प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त करें।
इस अवसर पर उप निदेशक आईसीडीएस, जिला शिक्षा अधिकारी तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved