Post Views 41
October 13, 2022
उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित
अजमेर, 12 अक्टूबर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को आयोजित हुई। जिले में 48 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई द्वितीय गुरूवार को की गई। जनसुनवाई उपखण्ड अजमेर की भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र अजमेर तथा उपखण्ड केकडी, मसूदा, भिनाय, पीसांगन, अरांई एवं सावर की जनसुनवाई सम्बन्धित पंचायत समिति में हुई। उपखण्ड किशनगढ़, पुष्कर एवं टॉडगढ़ की जनसुनवाई सम्बन्धित उपखण्ड कार्यालय में की गई। उपखण्ड ब्यावर की जनसुनवाई पंचायत समिति जवाजा, नसीराबाद की पंचायत समिति श्रीनगर, सरवाड की पुराना पंचायत समिति कार्यालय सरवाड, रूपनगढ की पंचायत समिति सिलोरा में आयोजित हुई।जनसुनवाई का मुख्य सचिव स्तर से वीसी के माध्यम से पर्यवेक्षण किया गया। जिले में 157 प्रकरण सुनवाई के दौरान प्राप्त हुए। इनमें से 48 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved