For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134594603
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: विकास की नई सौगात- जनता कॉलोनी एवं खरेखड़ी को मिले सामुदायिक भवन |  Ajmer Breaking News: अजमेर बन रहा आईटी और उद्योग का हब, आईटी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत निराला अपार्टमेंट के सामने जनरल स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ |  Ajmer Breaking News: नहीं थम रही चोरी लूट की वारदातें, क्लॉक टावर थाना अंतर्गत तोपदड़ा इलाके में एक मकान को चोरों ने बनाया निशाना, |  Ajmer Breaking News: अजमेर की आनासागर झील में ऑक्सीजन की कमी ओर भीषण गर्मी से हजारों मछलियों की मौत, झील किनारे फैली बदबू |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र आनासागर नई चौपाटी के पास सुखी झाड़ियां में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से पुष्कर में। |  Ajmer Breaking News: चोरों ने बालाजी को नहीं बख्शा,होली का चौक में स्थित बालाजी मंदिर के तोड़े दानपात्र, हजारों की नगदी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश | 

अजमेर न्यूज़: पति ने वर्षों पहले ठुकरा दिया, पति साथ नहीं रखता.फिर भी ये सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं करवा चौथ का व्रत

Post Views 11

October 13, 2022

अपना घर आश्रम में रह रही हैं ऐसी कई विवाहिताएं

भरतपुर. पति ने वर्षों पहले ठुकरा दिया, पति साथ नहीं रखता, मारता पीटता, दुर्व्यवहार करता...फिर भी ये सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं. पति ने भले ही इन्हें बिसरा दिया है लेकिन इन्हें आज भी भरोसा है कि एक न एक दिन उनके पति उन्हें लेने आएंगे. अपना घर आश्रम में निवासरत करीब 100 से अधिक सुहागिनों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है. करवा चौथ  के अवसर पर हम इन्हीं सुहागिनों के प्रेम और समर्पण की कहानी लेकर आए हैं.

हर बात मानूंगी, बस साथ ले जाओ- ग्वालियर की रहने वाली मीनाक्षी डेढ़ साल से अपना घर आश्रम में है. मानसिक स्थिति खराब होने की वजह से पति आए दिन झगड़ा करता था. मीनाक्षी करवा चौथ के दिन अपने पति के पास जाना चाहती है. वो अपने पति की हर बात मानने को तैयार है. लेकिन उसका पति उसे स्वीकार नहीं करना चाहता. गुरुवार को अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ बीएम भारद्वाज ने मीनाक्षी की अपने मोबाइल से उसके पति से बात कराई, लेकिन उसके पति ने उसे स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया.

डॉ. बी एम भारद्वाज ने बताया कि कई महिलाओं के परिजन तो ऐसे हैं जिन्होंने अपना घर आश्रम का मोबाइल नंबर और फोन नंबर ब्लॉक कर दिए हैं. ताकि उनको यहां से कोई फोन या मैसेज नहीं किया जा सके. विपरीत हालात के बावजूद सुहागिनें अपने पति के आने की उम्मीद लगाए हुए हैं. कई महिलाएं तो सिर्फ एक बार मिलने के लिए तड़प रही हैं


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved