Post Views 231
October 13, 2022
मसूदा अजमेर,
मसूदा थाना क्षेत्र के ग्राम शेरगढ़ में एक कुएं में दो प्रेमी युगल का शव तैरता मिला जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया रिपोर्ट के अनुसार मसूदा थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई थी जिसमें नामजद युवक कार्तिक निवासी ब्यावर जो कि अपने ननिहाल शेरगढ़ में रह रहा था युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का मामला दर्ज था आज दोनों प्रेमी युगल का शव कुएं में तैरता दिखाई दिया जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया जमा लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को कुएं से बाहर निकलवाया युवती के हाथ चुन्नी से बंधे हुए थे दोनों शव को मसूदा चिकित्सालय पहुंचाया जहां दोनों प्रेमी युगलों के परिजन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved