Post Views 11
October 13, 2022
सरवाड़-अजमेर
जिसकी लाठी उसकी भैंस यह कहावत सरवाड़ के गणेश जी स्थित दरगाह रोड़ पर चल रहे अवैध निर्माण पर सठीक बैठती है। जहां एक ओर तालाब नदी,नाले के किनारे पर निर्माण करने पर सरकार द्वारा सख्त पाबंदी होने के बाद भी गणेश जी के तालाब मैं अवैध निर्माण किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिली है कि नगरपालिका से महज आधा किलोमीटर दूरी पर तालाब में कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है।इससे भी बड़ी बात तो यह देखने को मिली जहा अवैध निर्माण किया जा रहा है वहा से कुछ दूरी पर नगरपालिका ने एक बोर्ड भी लगा रखा है जिस पर साफ साफ बड़े शब्दो मे लिखा है यह सम्पति नगर पालिका की है। उसके बाद भी गणेश जी तालाब में धड़ल्ले से निर्माण किया जा रहा है। जब इस संबंध में नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को तीन बार कॉल भी किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव करना भी मुनासिब नही समझा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved