Post Views 11
October 11, 2022
पुष्कर उपखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को देवस्थान विभाग की ओर से बैठक आयोजित की गई।बैठक में कार्तिक मास की पवित्र एकादशी तिथि 4 नवम्बर को प्रात: संत, महंत तथा कई धर्मानुयायियों की उपस्थिति में प्रस्तावित आध्यात्मिक पदयात्रा के मार्ग को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रशासन की ओर से गुरुद्वारा के पीछे से परिक्रमा मार्ग,ब्रह्म चौक ब्रह्मा मंदिर से मेला मैदान के मार्ग तक यात्रा निकालने की सहमति बनी। वही सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने बताया था कि इस आध्यात्मिक यात्रा का मकसद मेले में आध्यात्म वातावरण के साथ-साथ संत-महंतों का सम्मान करना भी है। उन्होंने यह यात्रा गुरुद्वारा से नए रंगजी मंदिर, वराह घाट, गऊ घाट से ब्रह्मा मंदिर से मेला मैदान तक निकालने का सुझाव दिया। बैठक के दौरान देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल तहसीलदार अधिशासी अधिकारी थानाधिकारी रविश सामरिया पालिका अध्यक्ष कमल पाठक उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि पार्षद रोहन बोकोलिया सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि प्रबुद्ध जन आदि मौजूद थे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved