Post Views 11
October 11, 2022
दिसंबर माह के अंत तक मिलेगी पीजी गर्ल्स हॉस्टल सौगात
120 छात्राओं को मिलेगी ठहरने की सुविधा
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जेएलएन मेडिकल कॉलेज की छात्राओं के लिए बन रहे पीजी गर्ल्स हॉस्टल दिसंबर माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। नवनिर्मित हॉस्टल में 120 छात्राओं को ठहरने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में हॉस्टल के कमरे बनकर तैयार हो गए हैं। फिनिशिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है।
6.93 करोड़ की लागत 950 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पीजी गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। अस्पताल परिसर में बन रहे हॉस्टल ठांचा बनकर तैयार हो गया है। फर्श पर टाइल्स एवं बिजली का कार्य प्रगतिरत है। वहीं दूसरी ओर दीवारों पर रंगरोगन का कार्य चल रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर रसोई, पेंट्री, स्टोर, डायनिंग हॉल, मनोरंजन कक्ष, इंडोर गेम्स रूम, ऑफिस और शोचालय ब्लॉक बनकर तैयार हो गए हैं। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल पर 60 कमरे बनकर तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक तीनों तलों पर 20-20 कमरों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक फ्लोर पर कमरों के साथ अटैच लेट-बाथ बनाए गए हैं। प्रत्येक कमरे में बालकॉनी एवं पैन्टरी की सुविधा होगी एक कमरे में दो छात्राओं के रहने की सुविधा होगी। पहले चरण में 60 कमरों का निर्माण किया गया है। भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर रखते हुए जी प्लस 7 मंजिला भवन का प्रावधान रखा गया है। हॉस्टल का नया बनने वाला भवन भूकंप प्रतिरोधी आरसीसी स्ट्रेक्चर पर तैयार किया जाएगा। वर्तमान में जी प्लस 3 मंजिला भवन का निर्माण किया
इंडोर गेम्स रूम की सुविधाएं
नये बन रहे पीजी गर्ल्स होस्टल में छात्राओं को इंडोर गेम्स रूम की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही मनोरंजन कक्ष बनाया जा रहा है। स्वस्थ्य पर्यावरण के ग्रीन लैंड स्कैप के साथ पार्किंग की सुविधा होगी। सभी कमरे खुले एवं हवादार होंगे। किचन ओर मैस के साथ कॉमन हॉल बनाया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोरपर वार्डन रूम बनाया जाएगा। हॉस्टल की छत पर सोलर वाटर हीटर लगाया जाएगा। हॉस्टल के सभी कमरों के शौचालयों में गर्म पानी सुविधा मिलेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved