Post Views 11
October 11, 2022
स्मार्ट सिटी में व्याप्त गम्भीर अनियमितताओं एवं घटिया निर्माण सहित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के परिकल्पना के विपरीत किए जा रहे कामों की प्रधानमंत्री को पत्र लिख एवं आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी को मिल कर पूरे प्रकरण की जाँच करवाने की माँग की !
अजमेर ॥
अजमेर नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन ने आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी से मुलाक़ात कर अजमेर में स्मार्ट सिटी में व्याप्त अनिमित्ताओं एवं घटिया निर्माण तथा प्रधानमंत्री के स्मार्ट सिटी सिटी की परिकल्पना के विपरीत किए जा रहे कामों को जाँच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अनियमितता को एवं घटिया निर्माण को रोकने की माँग की !
जैन ने केंद्रीय मंत्री पूरी को अजमेर में ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिली भगत से चल रहे घटिया निर्माण एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में परिकल्पना के विपरीत हो रहे कामों की विस्तृत जानकारी दी !
अजमेर में बन रहे एलिवेटेड रोड में घटिया सामग्रीके प्रयोग के कारण एवं पूरी ड्रॉइंग में ठेकेदार की मनमर्ज़ी से परिवर्तन करने तथा 2020 में पूरे होने वाले एलिवेटेड रोड का काम आज दिन तक आधा भी पूरा नहीं होने के बाद भी ठेकेदार को 93 प्रतिशत भुगतान करने की जानकारी दी !
साथ ही आनासागर झील में मिट्टी भर कर बनाए जा रहे पाथवे सहित डूब क्षेत्र में बन रहे सेवन वंडर सीधा सीधा No Cunstraction zone में बनाए जाने से एक संरक्षित झील के स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है !
वहीं हॉस्पिटल, ज़िलाधीश कार्यालय, पटेल मैदान, ओपन एयर theater में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है जो कि स्मार्ट सिटी के मानक के अनुरूप नहीं है !
जिसकी समय समय पर उचित माध्यम से शिकायत किए जाने के बावजूद भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तैनात अधिकारियों ने ठेकेदारों को प्रशय दिए जाने के कारण किसी ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ! जैन ने इन निर्माणों की थर्ड पार्टी परीक्षण करवाने की माँग की !
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved